झारखंड में माओवादियों को अब तक का सबसे बड़ा झटका, सुरक्षा बलों ने 8 नक्सलियों को किया ढेर

झारखंड में माओवादियों को अब तक का सबसे बड़ा झटका, सुरक्षा बलों ने 8 नक्सलियों को किया ढेर

झारखंड: झारखंड में माओवादियों को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है. अब तक सुरक्षा बलों ने 8 नक्सलियों को ढेर किया है. माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी है. 

मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर प्रयाग मांझी उर्फ विवेक के साथ, अरविंद यादव, साहेब राम मांझी जैसे बड़े माओवादियों के मारे जाने की सूचना है. अरविंद यादव पर 25 लाख और साहेब राम मांझी पर भी था 10 लाख का इनाम है.

फिलहाल माओवादियों के शवों की पहचान में पुलिस जुटी है. माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह सबसे बड़ी सफलता मिली है. जब सेंट्रल कमेटी सदस्य, सैक कमांडर, जोनल कमांडर का एक साथ सफाया हुआ.

झारखंड में माओवादियों को अब तक का सबसे बड़ा झटका:
-अब तक सुरक्षा बलों ने 8 नक्सलियों को किया ढेर
-माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी
-मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर प्रयाग मांझी उर्फ विवेक के साथ
-अरविंद यादव, साहेब राम मांझी जैसे बड़े माओवादियों के मारे जाने की सूचना
-अरविंद यादव पर 25 लाख और साहेब राम मांझी पर भी था 10 लाख का इनाम
-फिलहाल माओवादियों के शवों की पहचान में जुटी पुलिस
-माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह सबसे बड़ी सफलता
-जब सेंट्रल कमेटी सदस्य, सैक कमांडर, जोनल कमांडर का एक साथ सफाया हुआ