Ahmedabad Plane Crash: अपने पति के पास लंदन जा रही थी खुशबू राजपुरोहित, 5 महीने पहले हुई थी शादी

Ahmedabad Plane Crash: अपने पति के पास लंदन जा रही थी खुशबू राजपुरोहित, 5 महीने पहले हुई थी शादी

बालोतरा : अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में राजस्थान के कई यात्रियों के होने की पुष्टि हो चुकी है. जिनमें बालोतरा की एक नवविवाहिता खुशबू राजपुरोहित भी थी. जोधपुर के खाराबेरा पुरोहितान गांव की पुत्रवधू खुशबू राजपुरोहित विमान में सवार थी. 

3 माह पहले ही खाराबेरा पुरोहितान में खुशबू राजपुरोहित की शादी हुई थी. खुशबू राजपुरोहित मूलतः बाड़मेर जिले की रहने वाली थी. खुशबू शादी के बाद पहली बार अपने पति के पास लंदन जा रही थी. 

कल खुशबू राजपुरोहित अपने भाई और ताऊ का लड़के के साथ ब्रह्मधाम आसोतरा में दर्शन कर अहमदाबाद निकली थी. पति के लंदन IT सेल में कार्य करने की जानकारी मिल रही. जनवरी 2025 में खुशबू की शादी हुई थी. हादसे की जानकारी मिलने के बाद से परिजन सहित गांव के लोग भी सदमे में है.