देश में मानसून का मंगल प्रवेश, 16 साल बाद तय समय से 8 दिन पहले दी दस्तक, दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचा केरल 

देश में मानसून का मंगल प्रवेश, 16 साल बाद तय समय से 8 दिन पहले दी दस्तक, दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचा केरल 

जयपुर: देश में मानसून का मंगल प्रवेश हुआ. 16 साल बाद तय समय से 8 दिन पहले दस्तक दी. दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 दिन पहले कल केरल पहुंचा. केरल-कर्नाटक-महाराष्ट्र-गोवा में झमाझम के आसार है. मौसम विभाग ने एक सप्ताह पहले आने के संकेत दिए थे.

पिछले दो दिन में कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग 4-5 दिन में भारी बारिश की संभावना जताई. अक्सर केरल में एक जून को मानसून दस्तक देता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को मानसून कवर कर लेता है. 

17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से हटता पीछे है. राजस्थान में भी इस बार 5 दिन पहले मानसून पहुंच सकता. राजस्थान में आमतौर पर 25 जून को मानसून पहुंचता है, लेकिन इस बार 20 जून तक मानसून के मंगल प्रवेश के आसार है. 

देश में मानसून का मंगल प्रवेश:
-16 साल बाद तय समय से 8 दिन पहले दी दस्तक 
-दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 दिन पहले कल केरल पहुंचा 
-केरल-कर्नाटक-महाराष्ट्र-गोवा में झमाझम के आसार 
-मौसम विभाग ने एक सप्ताह पहले आने के दिए थे संकेत 
-पिछले दो दिन में कई हिस्सों में हो रही झमाझम बारिश 
-मौसम विभाग 4-5 दिन में भारी बारिश की जताई संभावना 
-अक्सर केरल में एक जून को दस्तक देता है मानसून 
-और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है मानसून 
-17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से हटता पीछे 
-राजस्थान में भी इस बार 5 दिन पहले पहुंच सकता मानसून 
-प्रदेश में आमतौर पर 25 जून को पहुंचता है मानसून 
-लेकिन इस बार 20 जून तक मानसून के मंगल प्रवेश के आसार