प्री मानसून की बारिश के साथ बाढ़ नियंत्रण कक्ष शुरू, राजस्थान में 77 बाढ़ नियंत्रण कक्ष हुए शुरू

प्री मानसून की बारिश के साथ बाढ़ नियंत्रण कक्ष शुरू, राजस्थान में 77 बाढ़ नियंत्रण कक्ष हुए शुरू

जयपुर : प्री मानसून की बारिश के साथ बाढ़ नियंत्रण कक्ष शुरू किए गए हैं. प्रदेशभर में 77 बाढ़ नियंत्रण कक्ष शुरू हुए हैं. राजस्व विभाग के 41 नियंत्रण कक्ष, जल संसाधन विभाग के 36 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं.

जयपुर में केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. हर बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे बारिश का अपडेट लेगा. जयपुर में 25 से अधिक कर्मचारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष संभालेंगे. आमजन भी बारिश और बाढ़ की जानकारी यहां से ले सकेगा. हर 15 दिन में प्रदेश स्तरीय बुलेटिन जारी होगा.