फ्रांस की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, पूरे प्रदेश में महिलाएं खुद को करती है असुरक्षित महसूस

फ्रांस की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, पूरे प्रदेश में महिलाएं खुद को करती है असुरक्षित महसूस

उदयपुर: उदयपुर में फ्रांस से घुमने आई पर्यटक के साथ बड़ी घटना हो गई. फ्रांस से आई महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म किया गया. देर रात एक कैफे में यह वारदात हुई. बड़ागांव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित युवती का एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है. 

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पीड़िता का मेडिकल कराया गया. 

वहीं अशोक गहलोत ने घटना को लेकर बयान देते हुए कहा कि घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है. पूरे प्रदेश में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती है. लेकिन भाजपा सरकार को कोई फर्क पड़ नहीं रहा है. फ्रेंच महिला के साथ रेप की घटना ऐसे वक्त में हुई है. जब अमेरिका ने महिला यात्रियों को लेकर एडवाइजरी जारी की है.