इजराइल-ईरान युद्ध; विश्व व्यापार पर मंडराया संकट, बंद हुआ लाल सागर तो होगी बड़ी मुश्किल

इजराइल-ईरान युद्ध; विश्व व्यापार पर मंडराया संकट, बंद हुआ लाल सागर तो होगी बड़ी मुश्किल

नई दिल्ली : इजराइल और ईरान का युद्ध जारी रहा तो विश्व व्यापार पर संकट आ जाएगा. लाल सागर से भारत से यूरोप और अमेरिका जाने वाले जहाज गुजरते हैं. भारत का यूरोप के साथ लाल सागर के रास्ते 80 प्रतिशत व्यापार होता है. 

यूरोप और अमेरिका को भारत का 34 प्रतिशत निर्यात होता है.  20% ग्लोबल कंटेनर ट्रैफिक, 12% वर्ल्ड ट्रेड के लिए लाल सागर महत्वपूर्ण है. इजराइल के साथ युद्ध के चलते ईरान ने लाल सागर के रास्ते को बंद करने की धमकी दी है है. 

सरकार ने इस हफ्ते निर्यातकों, शिपिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की बैठक बुलाई है. निर्यातकों को विमान और जहाजों से माल ढुलाई महंगी होने का अंदेशा है.