जयपुरः हाईकमान के निर्देशों पर राजस्थान कांग्रेस इन दिनों संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है. जिसके तहत जिले से लेकर बूथ लेवल तक मजबूत सेटअप खड़ा किया जा रहा है. आगामी कुछ दिनों में कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में करीब 8 लाख 42 हजार पदाधिकारियों का कुनबा हो जाएगा.
कांग्रेस साल 2025 को संगठन नव निर्माण के रुप में मना रही है. इस मिशन के तहत राजस्थान कांग्रेस ने देशभर में शानदार काम किया है. जिसकी कई मौकों पर हाईकमान भी तारीफ कर चुका है. राजस्थान कांग्रेस जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक माइक्रो मैनेजमेंट करते हुए अब तक करीब 90 फीसदी संगठन निर्माण का काम कर चुका है. जिला,ब्लॉक,मंडल,नगर,वार्ड और बूथ लेवल पर कार्यकारिणी गठन के काम को अंजाम दिया जा रहा है.
राजस्थान कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा
52 हजार बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति
हर बूथ पर 11 पदाधिकारियों की 5 लाख 72 हजार की कार्यकारिणी
2 हजार 200 मंडल अध्यक्षों का कुनबा हुआ
हर मंडल पर 31 पदाधिकारियों की 68 हजार 200 लोगों की फौज
246 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी
फिर हर नगर अध्यक्ष कार्यकारिणी में होंगे 31 पदाधिकारी
टोटल नगर अध्यक्ष कार्यकारिणी में होंगे 7 हजार 626 पदाधिकारी
8 हजार वार्ड अध्यक्षों की टीम हुई तैयार
हर वार्ड अध्यक्ष कार्यकारिणी में 21 की टोटल1 लाख 68 हजार की टीम तैयार
400 ब्लॉक अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी का हुआ गठन
हर ब्लॉक लेवल पर 51-51 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी गठन का काम कंप्लीट
400 ब्लॉक कार्यकारिणी में हुए टोटल 20 हजार 400 पदाधिकारी
50 जिलों की कार्यकारिणी में हो जाएंगे करीब 5 हजार पदाधिकारी
बूथ से जिला स्तर तक टोटल हो जाएंगे 8 लाख 41 हजार 276
हाईकमान के निर्देशों के तहत अन्य राज्यों की कांग्रेस इकाइयों की तुलना में राजस्थान कांग्रेस ने बहुत तेजी से पारदर्शिता के साथ संगठन निर्माण के टास्क को अंजाम दिया है. फिलहाल बूथ लेवल एजेंट,उनकी कार्यकारिणी, नगर अध्यक्ष औऱ उनकी कार्यकारिणी नियुक्ति का काम प्रोग्रेस पर है. वहीं नए बने जिलों में जिला अध्यक्ष बनने के बाद उनकी कार्यकारिणी भी गठित कर दी जाएगी. इन पदाधिकारियों को अब लगातार ग्राउंड पर एक्टिव रखने के लिए पीसीसी ने निगरानी तंत्र भी बना दिया है. इनके कामकाज की मॉनिटरिंग के लिए बाकायदा 200 विधानसभा कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति भी की गई है.
वहीं राजस्थान कांग्रेस ने इन पदाधिकारियों को साथ में अब सियासी ताकत देने का भी फैसला किया है. क्योंकि लाखों पदाधिकारियों की जो फौज खड़ी की है उसे फिर चार्ज रखना भी बड़ी चुनौती होगी. लिहाजा नगर -मंडल अध्यक्षों और उनकी टीम की राय पर निकाय-पंचायत चुनाव की टिकटे बांटने का ऐलान प्रदेश नेतृत्व ने कर दिया है. साथ ही अगर पदाधिकारी काम नहीं करेंगे तो फिर नोटिस देकर उनकी छुट्टी भी कर दी जाएगी.
राजस्थान कांग्रेस का मजबूत संगठनात्मक सेटअप
बूथ से लेकर जिला स्तर के संगठन में लाखों पदाधिकारियों की फौज
जल्द कांग्रेस संगठन में हो जाएंगे 8 लाख 41 हजार 276 पदाधिकारी
माइक्रो मैनेजमेंट करते हुए संगठनात्मक ढांचा किया तैयार
बूथ लेवल पर 5 लाख 72 हजार पदाधिकारियों की जल्द टीम हो जाएगी तैयार
मंडल स्तर पर 68 हजार 200 पदाधिकारियों का कुनबा
वार्ड अध्यक्ष औऱ कार्यकारिणी में 1 लाख 68 हजार पदाधिकारियों की फैौज