चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा सचिवालय,चंडीगढ़ में हरियाणा की 15 वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित 2 दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया. कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की.
इस मौके पर सीएम नायब सिंह सैनी ने सदस्यों को संबोधित किया. कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिरकत की. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत और अभिनंदन किया. सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि सदन में अपने पूरे क्षेत्र का प्रतीक होने के साथ-साथ जनता और सरकार के बीच की कड़ी होता है.
हरियाणा विधानसभा सचिवालय,चंडीगढ़ में हरियाणा की 15वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर माननीय सदस्यों को संबोधित किया।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) February 14, 2025
इस अवसर पर हम सबका मार्गदर्शन करने आए भारतीय लोकतंत्र के मंदिर के माननीय अध्यक्ष… pic.twitter.com/myPZlw2DTj
मुझे विश्वास है कि हरियाणा विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्य सदन में जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के निर्माण से प्रदेश के परिवारजनों के विश्वास पर खरे उतरेंगे और विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.