जयपुरः राजधानी जयपुर में IPL का रोमांच शुरू होने वाला है. जिसको लेकर फैंस बेसर्बी से इंतजार कर रहे है. 22 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर जयपुर में तैयारी हो रही है. लीग में राजस्थान रॉयल्स की टीम होम ग्राउंड SMS स्टेडियम में 5 मैच खेलेगी. जिसमें जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच 13 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगा.
इस बार IPL के हर मैच के टिकट की रेट डायनैमिक टिकट प्राइसिंग से तय होगी. अगर किसी मैच की डिमांड ज्यादा रहेगी तो उसके टिकट की रेट ज्यादा होगी. वहीं अगर किसी मैच की डिमांड कम रही तो दर्शक उसे कम रेट में देख सकेंगे. हालांकि राजस्थान रॉयल्स की ओर से स्टूडेंट्स को महज 500 रु.में टिकट मिलेगा.
ID कार्ड से मिलेगा टिकटः
आईडी कार्ड दिखाने पर एक स्टूडेंट ID कार्ड से सिर्फ 1 टिकट ही मिलेगा. प्रबंधन के अनुसार 9 मार्च से राजस्थान रॉयल्स की टीम पहुंचना शुरू हो जाएगी. टीम यहां इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत तक मैच की प्रैक्टिस करेगी. जयपुर में होने वाले मैच के लिए टिकट की ऑनलाइन बिक्री जल्द शुरू की जाएगी. साथ ही क्रिकेट फैंस के लिए ऑफलाइन टिकट काउंटर भी लगाए जाएंगे.
जयपुर में होंगे ये मैचः
13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला जाएगा. 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा. तीसरा 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा. 1 मई को चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा. वहीं 16 मई को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा.
टूर्नामेंट का शेड्यूलः
22 मार्च - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
23 मार्च - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
23 मार्च - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
24 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स
25 मार्च - गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स
26 मार्च - राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
27 मार्च - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
28 मार्च - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
29 मार्च - गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस
30 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
30 मार्च - राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
31 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
1 अप्रैल - लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम पंजाब किंग्स
2 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस
3 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
4 अप्रैल - लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
5 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
5 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
6 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
6 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटंस
7 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
8 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
9 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
10 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
11 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
12 अप्रैल - लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम गुजरात टाइटंस
12 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स
13 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
13 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
14 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
15 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
16 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
17 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
18 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स
19 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
19 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
20 अप्रैल - पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
20 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
21 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस
22 अप्रैल - लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
23 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस
24 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स
25 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
26 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स
27 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स
27 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
28 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस
29 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
30 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
1 मई - राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस
2 मई - गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
3 मई - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
4 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
4 मई - पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स
5 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स
6 मई - मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस
7 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
8 मई - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
9 मई - लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
10 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
11 मई - पंजाब किंग्स बनाम मुंबई
11 मई - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात
12 मई - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान
13 मई - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम हैदराबाद
14 मई - गुजरात टाइटंस बनाम लखनऊ
15 मई - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली
16 मई - राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब
17 मई - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता
18 मई - गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई
18 मई - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम हैदराबाद
20 मई - क्वालीफायर 1
21 मई - एलिमिनेटर
23 मई - क्वालीफायर 2
25 मई - फाइनल