मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले, 'दीक्षांत' केवल दीक्षा का अंत नहीं,बल्कि एक नए जीवन की नई शुरुआत 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले, 'दीक्षांत' केवल दीक्षा का अंत नहीं,बल्कि एक नए जीवन की नई शुरुआत 

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद् गीता सदन में मंगलवार को 34वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया. समारोह में विद्यार्थियों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुआ. हरियाणा के युवा साथियों,होनहार छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं. 

इस मौके पर मुझे भी "डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि" से सम्मानित किया गया,इसके लिए मैं विश्वविद्यालय परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि 'दीक्षांत' केवल दीक्षा का अंत नहीं है,बल्कि एक नए जीवन की नई शुरुआत है. मुझे विश्वास है कि उपाधि प्राप्त करने वाले ऊर्जावान युवा साथियों का विकसित भारत-विकसित हरियाणा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान होगा.

आपको बता दें कि कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई.