नई दिल्ली: हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने रामलीला मैदान में पहुंच कर रेखा गुप्ता से मुलाकात की. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की. हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं रेखा गुप्ता और दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं, शुभकामनाएं देता हूं. दिल्ली की जनता ने PM मोदी के नेतृत्व और नीतियों को जनादेश दिया है. लंबे समय से एक सरकार लोगों को लालच देकर और झूठ बोलकर सत्ता में विराजमान थी.लोगों ने उसे सत्ता से बाहर करने का काम किया है.
रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ:
आपको बता दें कि रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्होंने रामलीला मैदान में पद की शपथ ली. LG विनय सक्सेना ने सीएम पद की शपथ दिलवाई. यह पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि बीजेपी 27 साल बाद राजधानी में सत्ता में वापस लौटी है.रेखा गुप्ता ने दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को हराया था. रेखा गुप्ता इस सीट से 29000 से ज्यादा वोटों से जीती थीं.
इन मंत्रियों ने ली शपथ:
प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली. भाजपा के आशीष सूद ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली. भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली. भाजपा के कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. भाजपा के रविन्द्र इंद्राज सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. भाजपा के पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली.