हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन आज, PM मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन आज, PM मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज 55 वां जन्मदिन मना रहे है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक जमीनी नेता हैं, जो हरियाणा और हरियाणावासियों की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की बधाई दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी. CM योगी कहा कि आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन की कामना है.