हरियाणा: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी की जीत का जश्न मनाने के लिए पार्टी नेताओं के साथ जलेबी बनाई और बांटी. भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लौटी है, और दो तिहाई बहुमत के साथ 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें जीतीं.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमें 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है. गत 10 सालों में दिल्ली में एक ऐसी सरकार थी जिसने न केवल झूठ बोला बल्कि दिल्ली के लोगों को केंद्रीय योजनाओं से भी वंचित रखा. गत 10 वर्षों में दिल्ली की सफाई, यमुना की सफाई जैसे वादे किए गए.
गत 10 वर्षों में दिल्ली में एक ऐसी सरकार थी जिसने खुद कुछ नहीं किया और दूसरों को दोष दिया, यहां एक ऐसे मुख्यमंत्री थे जिन्होंने वायु प्रदूषण के लिए हरियाणा और पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराया.
उन्होंने हरियाणा पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया.हम दिल्ली के लोगों का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमें दिल्ली में 48 सीटें देकर ऐतिहासिक जीत दिलाई.मुझे खुशी है कि अब दिल्ली में सभी केंद्रीय योजनाएं लागू होंगी.