जयपुर: राजस्थान की विधानसभा का आगाज कल से होगा. राज्यपाल के हरिभाऊ बागडे के अभिभाषण से होगी शुरूआत. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अगुवाई में सत्ता पक्ष ने विपक्ष के हमलों का जवाब देने की तैयारी कर ली है. वहीं नए जिलों संभाग को निरस्त करने,बाजरे के समर्थन मूल्य ,पेपर लीक, ERCP समेत कई मसलों पर हंगामा होने के आसार है. सदन पहली बार पिंक कार्पेट में और पेपर लेस नजर आएगा.
विधानसभा सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी. राज्यपाल के हरिभाऊ बागडे के अभिभाषण में भजन लाल सरकार का विजन दिखेगा, सरकार की उपलब्धियों को अभिभाषण के जरिए सामने रखा जाएगा. राज्यपाल ठीक 10बजकर 55मिनट पर पहुंच जाएंगे विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा , नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत प्रमुख लोग करेंगे अगवानी. राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. पक्ष और विपक्ष पूरी तैयारी के साथ सत्र में सामने आएगा. सदन के नेता और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में सत्ता पक्ष युवाओं को रोजगार ,राइजिंग राजस्थान, ERCP यमुना जल समझौते,पेपर माफिया के खिलाफ शिकंजा समेत विभिन्न मुद्दों के दम पर विपक्ष के हमलों का जवाब देगा.
--- सत्ता पक्ष के तरकश के तीर ---
बीजेपी संकल्प पत्र के 55फीसदी वादे पूरे
युवाओं को रोजगार
नौकरियों के कैलेंडर का निर्धारण
राइजिंग राजस्थान के MOU
पेपर माफिया के खिलाफ शिकंजा
ERCP और यमुना जल समझौता
करप्शन के खिलाफ प्रहार
--- सदन में सत्ता पक्ष का हरावल दस्ता तैयार ---
बीजेपी के हरावल मंत्री
जोगेश्वर गर्ग मुख्य सचेतक
जोगाराम पटेल संसदीय कार्य मंत्री
मदन दिलावर शिक्षा मंत्री
अविनाश गहलोत सामाजिक न्याय आधिकारिता मंत्री
सुमित गोदारा खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री
सुरेश रावत जल संसाधन मंत्री
कन्हैयालाल चौधरी पीएचईडी मंत्री
संजय शर्मा वन मंत्री
जवाहर सिंह बेढम गृह राज्य मंत्री
केके विश्नोई उद्योग खेल राज्य मंत्री हरावल दस्ते में शुमार
बीजेपी की विधायक दल बैठक में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मंत्रियों को तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए. विधायकों से कहा कि सरकार की उपलब्धियां अनेक है इनके जरिए विपक्ष के हमलों के माकूल जवाब दिए जाए.
--- बीजेपी के हरावल विधायक ----
श्रीचंद कृपलानी
काली चरण सराफ
पुष्पेंद्र सिंह बाली
प्रताप सिंह सिंघवी
अनिता भदेल
शैलेंद्र दिगंबर सिंह
दीप्ति माहेश्वरी
हमीर सिंह भायल
अरुण अमराराम चौधरी
गोवर्धन वर्मा
गोपाल शर्मा
महंत बाल मुकुंदाचार्य
बाबा बालकनाथ
धर्मपाल गुर्जर
जगत सिंह
भागचंद टांकड़ा
विक्रम बंशीवाल
हंसराज मीणा
महेंद्रपाल मीणा